Virgo (कन्या राशि)

   All Categories

Virgo (कन्या राशि)

Welcome To Kaal Satyanarayne Ji

 Welcome To Kaal Satyanarayne Ji

कन्या राशि का राशिफल (विक्रमाब्ध २०७५ सनाब्द २०१८-२०१९ ई. दिनमान-राशिफल्सूत्र )

टो-प (प्र)-पी, पू-ष-ण-ठ,पे-पो (उ.फा.३ हस्त ४ चित्रा २)

इस वर्ष का ग्रहजनित गोचरसंचार एवं दिनमान परिचक्र का प्रारूप विगत समय अपेक्षा सुधारक वर्ग का प्रतीत होताहै | परन्तु पूर्णतया प्रखर विकास प्रगति एवं आत्मसंतोष का कारक नहीं | आपकी मूलकला, योग्यता, पात्रता, गुण, धर्म एवं क्रियाशक्ति अनुसार यथोचित विकास का सूचकनहीं | इन विषयक सामान्यरूप रहने से मानसिक चिंतन मनोविकार, असंतोष आदि का प्रतिफलसहज भाव से बन पावे | अत: मनोबल, आत्मबल, कार्यशक्ति को सबल जागृत रखने का सर्वदाप्रयास बनावें | विशेष उच्च अभिलाषा, नवीन कार्य योजना एवं बहुविध विस्तार क्रियासे आरक्षण रखते नियोजित संतुलन कार्य रचना पद्धति पर ही धारण रखें | भाग्य राज्यकर्म पुण्य प्रताप यश सम्पदा का प्रारूप सामान्य गतिक ठीक रहे | वर्ष जनित गोचररचना अनुसार कुयोग का प्रभाव ६० प्रतिशत एवं सुयोग की रचना ४० प्रतिशत तुल्य है |इसी गणना अनुसार नित्य के जीवन क्रम में प्रतिफल बन पावे | शरीर स्वास्थ्य कागतिक्रम सामान्य ठीक रहे | कार्य व्यवसाय उध्योग धंधा में सामान्य सुधारक स्थितिबनते भावी मुद्रा कोष लाभ आमद का रूप ठीक-ठीक रहे | मित्र बांधव सहयोगी वर्गअधिकारी पक्ष से समाधान सामान्य गतिक ठीक रहे तथा दिनमान अनुसार आरक्षण –विवाधानिवारण में सहायक सिद्ध साधित शनि मुद्रिका धारण करना भी उचित है |